Loading...

नवरात्र खत्म होते ही शिमला का रुख करने लगे सैलानी, अगले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग जारी

Ankita • 26 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

नवरात्र खत्म होते ही सैलानी घूमने के लिए शिमला का रुख करने लग गए हैं। मैदानी क्षेत्रों से पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहते हैं। वहीं अगले वीकेंड के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग जारी है।

शनिवार तक होटलों में 50 फीसदी से ज्यादा कमरे बुक होने की उम्मीद है। ऐसे में कारोबारियों ने अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है। पिछले दो वीकेंड से सैलानियों की संख्या लगातार घट रही थी। शिमला में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सैलानी यहां दूर-दूर से वादियों का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर 10 फीसदी ज्यादा बुकिंग हुई है।