नववर्ष एवं विंटर कार्निवल उत्सव के दौरान उमड़ेगी भीड़, आठ सेक्टरों में विभाजित किया…
HNN/ कुल्लू
आगामी नववर्ष के अवसर पर पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की बढ़ोतरी की संभावना के चलते यातायात को सुचारू रूप से चलाने के सन्दर्भ में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी नववर्ष एवं विंटर कार्निवल के उत्सव के दौरान पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने की संभावना रहती है।
अतः कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी आगंतुकों को सुविधापूर्ण रूप से मनाली की यात्रा सुनिश्चित करने हेतु मनाली को 8 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टरों में उचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी साथ ही 30 गृह रक्षक जावन भी तैनात किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान बर्फबारी होती है तो रांगड़ी में सड़क पर गाड़ियां स्किड न हों इसके लिए एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बर्फ हटाकर सड़क जल्दी से जल्दी यातायात के लिए बहाल करने के लिए अपनी तैयारियां पूरी रखें। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि मनाली से लेकर मढ़ी तक की सड़क को बहाल रखने के लिए तैयार रहें।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्रीन टैक्स बैरियर से मनाली के बीच खड़ी होने वाली सभी वॉल्वो एवं निजी बसों को सवारियां उतारने के बाद क्लाथ की ओर खड़ी करें।