Loading...

नववर्ष की संध्या पर मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से की बातचीत, पान वाले दुकानदार को…

PRIYANKA THAKUR 1 Jan 2023 Edited 1 Jan 1 min read

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष-2022 की आखिरी शाम को शिमला के माल रोड पर सैर की तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत भी की। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सुक्खू ने कहा कि वह शिमला में ही पले बढ़े हैं। रिज और माल रोड पर आम आदमी की तरह घूमने आया हूं।

इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन चौहान, अनिरुद्ध सिंह तथा सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान और अन्य व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ थे। माल रोड पर सीएम ने सादा पान भी खाया। सीएम सुक्खू के अलावा स्कैंडल प्वाइंट पर उनके साथ मौजूद तीन विधायकों ने भी पान खाया।

सीएम ने पान वाले दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया और बकाया नहीं लिया। सीएम ने कहा कि आपके यहां से वहां काफी सालों से पान खाते रहे हैं।