Loading...

नववर्ष पर लॉन्च होगा “हिम सेवियर ऐप”, लोगों को मिलेगी यह बड़ी सुविधा….

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को नववर्ष 2024 में एक बड़ी सुविधा मिलने वाली है। बता दें प्रदेश में हिम सेवियर ऐप लॉन्च होने वाला है। इस ऐप के माध्यम से लोग मोबाइल से ही रक्तदाताओं की उचित जानकारी हासिल कर सकते हैं। बता दें जिस जिला में उन्हें रक्त की जरूरत होगी। उसी जिला में उस ग्रुप का रक्तदाता एक फोन के माध्यम से उनके पास पहुंच जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, हिम सेवियर ऐप का ट्रायल अभी जोरों पर चल रहा है और जो खामियां निकलकर आ रही हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। वहीं जनवरी 2024 में 14 तारीख से पहले इसे लोगों के लिए जारी कर दिया जाएगा।

जिसके बाद लोग प्ले स्टोर से इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड़ कर सकते हैं। बता दें प्रदेश के लोगों को इमरजेंसी पर रक्तदातों को इधर-उधर न ढू्ंढना पड़े, इसके लिए कांगड़ा सेवियर संस्था अपनी हिम सेवियर एप नववर्ष पर लॉन्च कर रही है।