Loading...

नवोदय विद्यालय नाहन में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में 80 विद्यार्थी सफल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 May 2025 • 1 Min Read

नाहन

नवोदय विद्यालय नाहन में 12 अप्रैल को आयोजित छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में 80 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र तिवारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सभी सफल अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक की जांच कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के अभिभावक 19 मई से विद्यालय में पहुंचकर प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक सूचनाएं विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी।