HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में नव वर्ष पर फल और सब्जियों के दाम घट गए हैं जबकि पहले फल और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। हालांकि शिमला में भिंडी और करेले के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं। भिंडी 100 तो करेला 80 रुपए किलो के हिसाब से मिल रहा है। सब्जियों के दाम 10 से 20 रूपए कम हुए हैं।
राजधानी शिमला की सब्जी मंडी में आलू 20 रुपए, टमाटर 35, प्याज 35, बैंगन 30, बंद गोभी 20, मटर 40, गाजर 30, फूल गोभी 30, साग, पालक, मैथी 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है। किन्नू 40 रुपए, संतरा 80, अमरूद 50, कश्मीरी सेब 60, कीवी 30, तरबूज 40 रुपए किलो के हिसाब से मिल रहा है।
शिमला सब्जी मंडी के प्रधान विशेश्वर नाथ ने बताया कि नव वर्ष पर सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। इसी के चलते ज्यादातर लोग सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने के लिए आ रहे हैं।

