Loading...

नव वर्ष पर हिमाचल में उमड़े लाखों पर्यटक, बर्फ में की जमकर मस्ती..

SAPNA THAKUR • 1 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में लाखों पर्यटक इस बार न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए हिमाचल पहुंचे हैं। शनिवार को प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की चहल कदमी देखी गई। देर रात तक पर्यटक डीजे की धुन पर नाचते हुए दिखाई दिए। तो वही आज रविवार को भी बड़ी तादाद में सैलानियों की आवाजाही रही।

ना केवल प्रदेश के शक्तिपीठों बल्कि राज्य के तमाम पर्यटन स्थलों में सैलानियों का सैलाब उमड़ा। इस दौरान सैलानियों ने बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती भी की। वहीँ राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी, धर्मशाला और चायल के होटल पैक है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह में करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

मनाली सहित कुल्लू जिले में एक लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे है जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। उधर, हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस औक्टा ने बताया कि निगम के सभी होटल पैक चल रहे हैं। दो जनवरी तक होटल बुक हैं।