नशा तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही, 29.5 ग्राम चिट्टा पकड़ा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 29.5 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। प्राप्त जानकारी अनुसार शिमला पुलिस ने जब सागर और जतिन निवासी मेहता बिल्डिंग, इंजन घर संजौली शिमला की तलाशी ली तो उनके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ जोकि 1.65 ग्राम पाया गया।
इसके अलावा शिमला के साथ लगते ठियोग में पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र सतपाल सैनी निवासी छपरा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा को जाँच के लिए रुकवाया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 27.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही जारी है।