HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने हेरोइन सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय सुखदेव पुत्र धनी राम निवासी ब्रुआ तहसील सांगला जिला किन्नौर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना झाखड़ी की टीम पशाडा खड्ड के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को पैदल जा रहे एक युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पुलिस द्वारा जब युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 1.87 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद शेखर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group