Loading...

नशा मुक्ति केंद्र में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ankita • 22 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के तहत नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालाँकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान हैप्पी (21) पुत्र ताबे राम निवासी नियुली सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हैप्पी नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी में भर्ती था। इस दौरान यहां युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। एसपी मंडी सौम्या साम्बशिवन ने खबर की पुष्टि की है।