नशीले कैप्सूल का बड़ा जखीरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
HNN/ चंबा
जिला चंबा में पुलिस की टीम ने नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार कर रहे दो दुकानदारों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर चंबा को गुप्त सूचना मिली कि 2 दुकानदार नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार करते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने बालू क्षेत्र में दोनों दुकानों में छापेमारी की। इसी दौरान दुकानदारों की तलाशी लेने के बाद उनसे 50 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि दो दुकानदारों को नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।