लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशे की खेप के साथ मुंबई का युवक गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी में पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि पुलिस ने मुंबई के एक युवक को चरस की खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपी युवक की पहचान 30 वर्षीय आसिफ अब्दुल्ला करयूम उत्तर अब्दुल करयूम खान निवासी मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने भ्यूरी के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मनाली से पटियाला जा रही एक पंजाब रोडवेज की बस को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने मुंबई के युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 510 ग्राम चरस बरामद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक चंडीगढ़ के लिए जा रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे पूछताछ की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]