नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस सख्त, 32 आरोपी न्यायिक हिरासत में तो 2 पुलिस रिमांड पर भेजे
हिमाचल हाईकोर्ट की फटकार : मलबा हटाने की जिम्मेदारी जुर्माने तक सीमित क्यों
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में पुलिस द्वारा पकड़े गए 32 आरोपियों को मनाली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा है। जबकि दो को पुलिस रिमांड पर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 6 अलग अलग जगह पर आधी रात को दबिश देकर पांच किलो 719 ग्राम चरस और 110 किलो से अधिक भांग का बीज पकड़ा था। इसके अलावा मौके से 91,000 रुपये भी बरामद किए हैं।
बता दें पुलिस की दबिश में 235 बीघा से दो लाख 83,000 पौधे नष्ट किए गए। पार्वती घाटी में नशे के खिलाफ हुई कुल्लू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में छह मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।