HNN/ बिलासपुर
जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक को नशे की खेप सहित धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर एसआईयू की टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौणी चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल कर रही थी।
इसी बीच टीम ने बस को जाँच के लिए रुकवाया जोकि चंडीगढ़ से मनाली जा रही थी। जब पुलिस ने बस की तलाशी ली तो उसमें सवार राकेश कुमार निवासी गांव मैरामसित तहसील बल्ह जिला मंडी पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने जब उसे पकड़ कर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 19.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी हेड क्वार्टर राजकुमार ने की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group