Loading...

नशे में धुत चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, मामला दर्ज

Ankita 6 Jun 2024 Edited 6 Jun 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के समीप चंबाघाट में हरियाणा नंबर की एक गाड़ी ने दो वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वाहन चालक को चोटें आई है, जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहनों में टक्कर के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक नशे की हालत में था। नशे के सेवन के कारण अपने आपे में नहीं था।

चालक ने पुलिस को देख कर कहा कि वो यहां मरने आया है। जिस कारण उसे हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में धुत चालक की वजह से पैदल चलने वालों की जान को भी खतरा हो सकता था। लोगों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही की मांग की है।