लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नहर स्वर कैंथ घाट अष्टमी मेले पर विधायक ने दिया खेल मैदान का गांव को तोहफा

हिमाचलनाउ डेस्क | 5 अप्रैल 2025 at 4:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक सोलंकी ने दिया युवाओं को नशा छोड़ खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश

शैलेश सैनी

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की नेहर स्वार पंचायत के कैंथ घाट गांव में आयोजित किए गए अष्टमी मेला में बतौर मुख्य अतिथि नाहन के विधायक अजय सोलंकी उपस्थित रहे। मेला आयोजन समिति के द्वारा विधायक और उनके साथ आए विशेष अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधायक के द्वारा इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें नवरात्रों सहित अष्टमी मेले की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और संस्कारों का पर्याय होते हैं। उन्होंने युवाओं को विशेष तौर से संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल जीवन का नाश करता है बल्कि यह हमारे समाज के बुनियादी ढांचे को भी तहस-नहस कर देता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

उन्होंने इस मौके पर 5 लाख की विधायक निधि से बनाए गए खेल मैदान का भी लोकार्पण किया।
यही नहीं उन्होंने खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लेकर ₹2 लाख की अतिरिक्त राशि प्रदान करने की भी घोषणा करी।
इस मौके पर जिला सिरमौर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद परमार सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित थे। वही मेला कमेटी के प्रधान सुरेश शर्मा व गांव के लोगों के द्वारा विधायक द्वारा की गई घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा विधायक अजय सोलंकी को स्थानीय समस्याओं की बाबत भी अवगत कराया गया। विधायक अजय सोलंकी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर निश्चित ही सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]