नहाते वक्त टोंस नदी में डूबा 15 वर्षीय नाबालिग लड़का, तलाश जारी……
HNN/ पावंटा साहिब
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा क्षेत्र टोंस (तमसा) नदी में डूबने से एक युवक लापता हो गया है। डूबे हुए युवक की पहचान 15 वर्षीय मोहम्मद शाकिर निवासी विकास नगर के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस और गोताखोरों की टीम दुबे हुए युवक की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद शाकिर अपने 8 दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान लालढांग के समीप युवक दोस्तों के साथ नहा रहा था कि अचानक ही गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को इस बाबत सूचित किया।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोर नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं परंतु उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। मामले की पुष्टि कालसी थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने की है।