Loading...

नहाते समय न्यूगल खड्ड में डूबा 20 वर्षीय युवक, गई जान

Ankita • 23 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल पालमपुर में न्यूगल खड्ड नहाते हुए एक युवक डूब गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान नमन (20) निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक अपने दोस्त के साथ घूमने गया था। इस दौरान वह बंदला की ऊपरी पहाड़ियों पर स्थित माता विंध्यावासिनी मंदिर के समीप बह रहे न्यूगल खड्ड में दोस्तों के साथ नहाने चला गया। इसी बीच युवक करीब बीस फुट गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने शव को गहरे पानी से निकाला। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जो पटियाला (पंजाब) में एक निजी विवि में पढ़ाई कर रहा था। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।