HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के तहत हार जलाड़ी पंचायत में एक 24 वर्षीय युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। वहीं युवक की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, हार जलाड़ी के दो युवक साथ लगती बनेर खड्ड में नहाने गए थे।
इस दौरान अभिनव नाम का युवक जैसे ही नहाने के लिए खड्ड में उतरा तो वह गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद उसके साथ गए युवक ने गांव के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते ही ग्रामीण बनेर खड्ड पहुंचे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को बाहर निकाला और उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतक युवक बहुत ही निर्धन परिवार से संबंध रखता था। उसके पिता दिहाड़ीदार हैं। थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





