लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, इतनी महिला प्रतिभागियों ने लिया भाग

Ankita | 7 फ़रवरी 2023 at 8:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज मंगलवार को ‘जी-20’’ सम्मेलन के साथ महिलाओं के नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण द्वारा प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस कार्यशाला में जिला के विभिन्न विकास खंडों से करीब 106 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में अनाज की अच्छी पैदावार हो रही है। उन्होंने कहा कि एक जमाने में मोटे अनाज को गरीबों का भोजन कहा जाता था किन्तु वर्तमान दौर में स्वास्थ्य और अन्य कारणों से मोटे अनाज के प्रयोग को प्राथमिकता प्रदान की जा रही। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी मोटे अनाज की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि सम्मेलन के प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना, सतत कृषि, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मोटे अनाज तथा मोटे अनाजों की खेती द्वारा सशक्तिकरण आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ. साहिब सिंह, उप निदेशक कृषि विभाग सिरमौर डॉ. राजेन्द्र ठाकुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुंआ से डॉ. संगीता अत्रि, डॉ. सौरव शर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]