Loading...

नाकाबंदी के दौरान चरस की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 27 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना डमटाल की टीम ने एक व्यक्ति को 1 किलो 104 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान चरणों राम पुत्र तिरलोचन निवासी गांव शिल्परी डाकघर तुंदाह तहसील भरमौर जिला चम्बा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना डमटाल की टीम ने गांव डैंकवा के तहत (रत मिट्टी) नामक स्थान पर नाकाबंदी की हुई है। इसी दौरान उन्होंने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 104 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।