Loading...

नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया सोलन का कार चालक

PARUL • 18 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में पुलिस ने एक कार चालक को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पुलकित वर्मा पुत्र नारायण सिंह वर्मा गांव कुंडला, डाकघर ओचघाट व जिला सोलन के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। तलाशी के दौरान कार से 982 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।