नाकाबंदी के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने दो युवकों को 4.58 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर चौक तहसील बलद्वाड़ा मंडी और राहुल वर्मा निवासी गांव डाकघर दशेहड़ा तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने किरतपुर-नेरचौक मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान उन्होंने मंडी-भराड़ी पुल की ओर से पैदल आ रहे दो युवकों को पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को सामने देख दोनों युवक घबरा गए। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एएसपी शिव चौधरी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।