Loading...

नाकाबंदी के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए चार युवक

PARUL • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में सदर थाने की टीम ने 2.05 ग्राम चिट्टे सहित चार युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अनुज कुमार निवासी फजलपुर उम्र 29 साल, विपुल शर्मा निवासी बुलंदशहर उम्र 30 साल, प्रेम प्रकाश निवासी नैहर कॉलोनी उम्र 29 साल, अविनाश निवासी राजनगर कुगटपली रंगा मेडी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी हैदराबाद तेलंगाना उम्र 29 साल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने मंडी-भराड़ी मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान स्वारघाट की ओर से एक यूपी के नंबर की कार आई। पुलिस की टीम ने गाड़ी को जांच के लिए रोका। कार में यूपी और तेलंगाना राज्य से संबधित चार युवक सवार थे।

जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली। जिस दौरान उन्हें कार सवार युवकों से 2.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस की टीम ने चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसीपी शिवा चौधरी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।