लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हेरोइन सहित काबू किया तस्कर

Ankita | 7 फ़रवरी 2023 at 1:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने रामपुर में झाखड़ी के शांतिनगर में एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजीव नेगी पुत्र मणी राम निवासी गांव डंसा तहसील रामपुर में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम एएसआई नूप राम के साथ झाखड़ी के शांतिनगर में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने ज्यूरी की ओर से आ रही एक गाड़ी को चैकिंग के लिए रुकवाया। गाड़ी में सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस को व्यक्ति पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 2.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्र शेखर ने की है। उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]