Loading...

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़े तीन नशा तस्कर

Ankita • 7 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला पुलिस नाकाबंदी के दौरान कई नशे तस्करों को पकड़ रही है। बता दे जिला चंबा में पुलिस ने चरस सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फजल खान, सुनडार और मजीद अहमद निवासी गनेड़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम एएसआई राजेश कुमार की अगुवाई में पठानकोट चंबा भरमौर हाईवे पर तुन्नूहट्टी चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी पर थी। इस दौरान पुलिस ने चंबा की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रुकवाया।

गाड़ी में तीन युवक सवार थे, जो पुलिस को देख कर घबरा गए। जब पुलिस को तीनों युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनसे 602 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है।