लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

SAPNA THAKUR | 7 मार्च 2022 at 5:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सूचना एवं जनसर्म्पक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अभियान के अन्तर्गत आज श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घण्डूरी व देवा मानल तथा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिब्बर व नेहरटी भगोट में फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें उपस्थित लोगों को जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना व हिमकेयर योजना जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किये बजट 2022-23 में सामजिक सुरक्षा पेंशन के बढ़ाये जाने व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर, मिड डे-मील वर्कर के मानदेय में हुई बढ़ोतरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अर्न्तगत अब स्वास्थ्य कार्ड 3 वर्षो के लिए बनाया जायेगा तथा इसका नवीकरण वर्ष भर किया जायेगा। इस दौरान लोगों का स्थानीय लोकगीतों व नृत्य से भरपूर मनोरंजन किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]