Loading...

नाथपा के पास चट्टानें गिरने से एनएच-5 हुआ अवरुद्ध

PARUL • 11 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/किन्नौर

जिला किन्नौर में देर रात हुई बारिश के बीच नाथपा के पास चट्टानें गिरने एनएच-5 पर एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। हालांकि एनएच प्राधिकरण ने सुबह 7:30 बजे हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया था।

लेकिन सुबह 10 बजे फिर से चट्टानें गिरने के कारण एनएच-5 बंद हो गया है। बता दें कि चट्टानें गिरने मार्ग का किन्नौर से संपर्क कट गया है। एनएच-5 के अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी हुई है।

जिससे वाहन चालकों का काफी परेशानियों का समाने करना पड़ रहा है। वहीं एनएच प्राधिकरण के मजदूर और मशीनरी मार्ग को बहाल करने मे जुटे हैं। जल्द ही मार्ग को बहाल किया जाएगा।