Loading...

नादौन में 100 ऑपरेटर वर्कर्स के पदों पर साक्षात्कार, 14 अक्टूबर को आवेदन

NEHA • 10 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के हामिरपुर जिले के नादौन में 14 अक्टूबर को आईटीआई डिप्लोमाधारकों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। ब्ल्यू स्टार लिमिटेड कंपनी ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन, फीटर, आरएसी, वैल्डर, मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।

अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये सीटीसी मासिक वेतन एवं अप्रेंटिसशिप दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या मोबाइल नंबर 96500-74838 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

उम्मीदवार ईईएमआईएस.एचपी.एनआईसी.इन eemis.hp.nic.in पर अपनी लॉग इन आईडी बनाकर ऑपरेटर वर्कर्स के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यह रोजगार का अवसर हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है।