नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी को मिला इतने दिन का पुलिस रिमांड….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में भदरोया में नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी की पहचान मोहन कुमार((40) साल पुत्र रामदास निवासी बिहार के रूप में हुई है।
गौर हो कि भदरोया में रविवार को पठानकोट में नॉन (रोटी) की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने दराट से हमला कर राजस्थान की एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिसके बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय इंदौरा में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।