नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ चंबा
जिला चंबा में नाबालिग के साथ दुराचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग घर से खेतों की ओर गोबर लेकर जा रही थी। नाबालिग को अकेले खेतों की ओर जाता देख गांव के एक व्यक्ति ने उसका पीछा किया।
जैसे ही नाबालिग खेतों में पहुंची व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब लड़की ने विरोध किया तो उसने नाबालिग के हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब नाबालिग अपने घर पहुंची तो उसके परिजनों ने उसे मायूस देखकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपने साथ बीती सारी घटना के बारे में बताया।
नाबालिग के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना किहार में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।