नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस ने हमीरपुर से इन्हे बनाया प्रत्याशी

Himachal-Congress.jpg

HNN / शिमला

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज हमीरपुर विधानसभा सीट से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। डॉ. वर्मा फिलहाल हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव के पद पर हैं। सीईसी ने पत्र जारी कर हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की है।

बता दे कि डॉ. वर्मा वर्तमान में हमीरपुर में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इस सीट पर आज नामांकन से ठीक पहले कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। गौरतलब है कि आज नामांकन का आखिरी दिन है। हमीरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी तय करने को लेकर काफी दिन से पेच फंसा हुआ था। अब कांग्रेस ने सभी विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों को उतार दिया है।