Loading...

नायक करणजीत सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

PARUL • 29 Feb 2024 • 1 Min Read

राष्ट्रीय राइफल में कश्मीर घाटी में थे तैनात, पांवटा साहिब के यमुना स्वर्गधाम में हुआ अंतिम संस्कार

HNN/पांवटा साहिब

भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल में तैनात पांवटा साहिब के जामनीवाला के रहने वाले नायक करणजीत सिंह की पार्थिव देह का वीरवार को यमुना स्वर्गधाम में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर (सेवानिवृत्त) दीपक धवन, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि सिपाही करणजीत सिंह 17वीं बटालियन जम्मू एवं कश्मीर राइफल के अंतर्गत 52वीं राष्ट्रीय राइफल में कश्मीर घाटी में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक दिवंगत करणजीत सिंह कुछ समय से बीमार थे। उन्हें पहले मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल रेफर किया गया था। बुधवार को करण जीत सिंह का निधन हो गया। दिवंगत करणजीत सिंह के निधन के बाद समूचे इलाके में शोक की लहर है। पूर्व सैनिकों ने गहरा शोक प्रकट किया है।