लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में 15 अप्रैल को मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचलनाउ डेस्क | 4 अप्रैल 2025 at 8:57 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 15 अप्रैल 2025 को हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह ऐतिहासिक चैगान मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी उपायुक्त सुमित खिमटा ने नाहन में आयोजित एक तैयारियों संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

मुख्य आकर्षण होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्च पास्ट
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने और हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके उपरांत चैगान मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और भव्य मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुलिस, होम गार्ड्स, एनसीसी और स्थानीय स्कूलों की टुकड़ियाँ भाग लेंगी।

छात्र-छात्राएं प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिमाचल दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे, जिससे समारोह और भी जीवंत बनेगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तैयारी बैठक में अधिकारी रहे मौजूद
तैयारी बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोलटा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]