नाहन के चौगान में राजीव थापा और दीपक चौहान के गानों पर बार-बार वंस-मोर

हिमाचल लोक उत्सव की दूसरी संध्या पर अन्य प्रतिभाओं ने भी दिखाया जलवा

HNN/ नाहन

नाहन में हिमाचल लोक उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। दूसरी संध्या पर स्टार कलाकार राजीव थापा व दीपक चौहान ने जमकर लोगों का मनोरंजन किया। दोनों ही हिमाचल के स्टार कलाकार हैं लिहाजा इनकी एक झलक पाने के लिए भी उनके फैंस वंस मोर वंस मोर करते हुए नजर आए।

लोक उत्सव की दूसरी संध्या के दिन अन्य प्रतियोगिता भी हुई जिसमें स्लोगन राइटिंग सीनियर प्रथम स्थान निकिता शर्मा, द्वितीय स्थान अंजलि, तृतीय स्थान स्नेहा चौहान, पेंटिंग सीनरी प्रथम स्थान सावनी चौहान, द्वितीय स्थान प्रगति चौहान, तृतीय स्थान भानुप्रिया, स्लोगन राइटिंग जूनियर प्रथम स्थान उमंग, द्वितीय स्थान समृद्धि, तृतीय स्थान मयंक ठाकुर, पेंटिंग जूनियर प्रथम स्थान अली हैदर, द्वितीय स्थान आराधना, तृतीय स्थान विशाल ने प्राप्त किया।

हिमाचल लोक उत्सव की दुसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर राजीव थापा व प्रसिद्ध हिमाचली गायक दीपक चौहान ने सिलसिले बार अपनी प्रस्तुतियां दी। दोनों स्टार कलाकारों की हर प्रस्तुति एक से बढ़कर एक रही।

इस मौके पर आयोजन अध्यक्ष ओपी ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप शुप्ता, महासचिव सतीश राणा, सचिव योगेश ठाकुर, सदस्य योगी ठाकुर, धनवीर सिंह, विक्रम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, रणदीप ठाकुर, मनदीप, इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद रहे। वही मैदान में लगाए गए फेट में लोगों ने राजस्थानी व्यंजनों के साथ-साथ अन्य घरेलू सामान भी जमकर खरीदा।