नाहन के चौगान मैदान में सजेगा महिला शक्ति का राज्य स्तरीय समारोह
नाहन
मुख्यमंत्री के हाथों श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, एक लाख की पुरस्कार राशि भी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विभागीय जानकारी
महिला एवं बाल विकास निदेशालय के निदेशक डॉ. पंकज ललित पंकज ने प्रेस वार्ता में बताया कि समारोह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल्य करेंगे।
समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान
प्रदेश के प्रत्येक जिले से चयनित सर्वश्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश में 18,925 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं और उनमें कार्यरत कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य को इस मंच पर मान्यता दी जाएगी।
महिला सशक्तिकरण योजना के तहत पुरस्कार
महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद चार श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा।
योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण
नाहन के चौगान मैदान में सजेगा महिला शक्ति का राज्य स्तरीय समारोह
मुख्यमंत्री के हाथों श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, एक लाख की पुरस्कार राशि भी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
नाहन।
महिला एवं बाल विकास निदेशालय के निदेशक डॉ. ललित पंकज ने प्रेस वार्ता में बताया कि समारोह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल्य करेंगे।
समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश के प्रत्येक जिले से चयनित सर्वश्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश में 18,925 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं और उनमें कार्यरत कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य को इस मंच पर मान्यता दी जाएगी।
महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद चार श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सुखाश्रय योजना और सुख शिक्षा योजना के चयनित लाभार्थियों को भी कार्यक्रम के दौरान चेक वितरित किए जाएंगे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
निदेशक के अनुसार कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक महिलाओं और अन्य लोगों की उपस्थिति संभावित है। उन्होंने महिलाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।