Loading...

नाहन के युवक को चरस के साथ किया गिरफ्तार

Shailesh Saini • 29 Mar 2025 • 1 Min Read

मोटरसाइकिल पर सवार था युवक चढ़ गया पुलिस के हत्थे

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

पुलिस चौकी गुन्नूघाट की पुलिस टीम ने एक बाइक सवार को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शहर की गुन्नूघाट पुलिस चौकी की टीम गश्त के दौरान यशवंत चौक के नजदीक मौजूद थी।

इस बीच यातायात चैकिंग के दौरान बाइक नम्बर एच.पी.18सी-6304 के चालक उदय बहादुर निवासी नाहन को संदिग्ध अवस्था में पाया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से पुलिस ने 45.450 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस द्वारा मौके पर ही कार्यवाही अमल में लाते हुए चरस सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस जांच में भी जुट गई है कि आरोपी उदय बहादुर के द्वारा चरस कहां से लाई अथवा खरीदी गई थी।

एस.पी. सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी उदय बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।