लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन कॉलेज ने चौगान मैदान में किया 52वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन

Ankita | 2 दिसंबर 2023 at 6:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डीसी सुमित खिमटा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, विजेताओं को मेडल देकर नवाजा

HNN/ नाहन

डॉ. वाई एस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन द्वारा 2 दिसंबर यानी आज 52वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त जिला सिरमौर सुमित खिमटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज मौजूद रहें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने मुख्यातिथि व विशेष अतिथि को बैज पहनाकर सम्मानित किया व मंच से अभिनंदन करते हुए कहा कि महाविद्यालय के कार्यक्रम में जिलाधीश व सेवानिवृत्त प्राचार्य की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहती है।

एथलेटिक मीट का शुभारंभ जिलाधीश सुमित खिमटा ने ध्वजारोहण से किया। मीट के आरंभ में एनसीसी, एनएसएस, रोवर एंड रेंजर्स, शारीरिक शिक्षा, छात्रावासियों, इको क्लब, रेड रिबन क्लब, बीसीए यूनिट्स द्वारा मुख्यतिथि को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया गया।

सुमित खिमटा ने अपने संवाद में विद्यार्थियों को खेल भावना से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस एथलेटिक मीट में 400 मीटर महिला वर्ग की रेस में नीलम व इशिका क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही तथा 400 मीटर पुरुष वर्ग की रेस में सागर, अजय व राहुल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें।

100 मीटर महिला वर्ग में नीलम प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व श्रुति तृतीय स्थान पर रही तथा पुरुष वर्ग की रेस में सागर, कुलदीप व अनुज शर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें। 200 मीटर रेस महिला वर्गमें नीलम प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व पूजा तृतीय स्थान पर रही व पुरुष वर्ग में सागर प्रथम, अशोक द्वितीय व अजय तृतीय स्थान पर रहे।

800 मीटर रेस में महिला वर्ग में नीलम, इशिका व प्रियंका तथा पुरुष वर्ग में अजय, अशोक व सागर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें। रिले रेस पुरुष वर्ग में सागर एंड टीम प्रथम, संजय एंड टीम द्वितीय तथा करन एंड टीम तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर रेस (पुरुषवर्ग) में अजय, अशोक व रक्षित तथा महिला वर्ग में इशिका, नीलम व पूजा ठाकुर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान झटका।

शॉर्ट पूट महिला वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, सरिता द्वितीय व समीक्षा चौहान तृतीय पर रही तथा पुरूष वर्ग में साहिल चौहान प्रथम, गगन ठाकुर द्वितीय व अजय तृतीय स्थान पर रहें। डिसकस थ्रो महिला वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, समीक्षा चौह द्वितीय व तराना तृतीय स्थान पर रही और डिसकस थ्रो (पुरुष वर्ग) में अशोक प्रथम, अक्षय द्वितीय व अजय तृतीय स्थान पर रहें।

हाई जम्प (महिला वर्ग) में तराना प्रथम, इशिका द्वितीय व नीलम तृतीय स्थान पर रही तथा पुरुष वर्ग में विक्रांत प्रथम, सागर द्वितीय व विकास तृतीय स्थान पर रहें।
लंबी कूद महिला वर्ग में इशिका, समीक्षा व नीलम क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।

लंबी कूद पुरुष वर्ग में करण, अशोक व निखिल ठाकुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें। महिला व पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलिट का खिताब क्रमशः नीलम व सागर को दिया गया। विजेताओं को विशेष अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज व स्टाफ सदस्यों द्वारा मेडल से नवाजा गया।

डॉ. दिनेश द्वारा बेस्ट एथेलीट महिला वर्ग में नीलम व पुरुष वर्ग में सागर को आजीवन प्रतिवर्ष 11000 रुपये की राशि देने की घोषणा की गई। अपने अभिभाषण में डॉ भारद्वाज ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी मधुर स्मृतियों को सांझा किया और स्टाफ तथा विद्यार्थियों की टीम भावना की प्रशंसा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]