Loading...

नाहन कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन टला कम उपस्थिति बनी बड़ा कारण

Shailesh Saini • 12 Aug 2025 • 1 Min Read

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक संघ (PTA) की आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन होना था, लेकिन अभिभावकों की अपेक्षित संख्या कम होने के कारण न्यूनतम कोरम पूरा नहीं हो सका।

नतीजतन, इस आम सभा को 19 अगस्त 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।इस दौरान पीटीए के मुख्य संरक्षक डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने शिक्षकों और अभिभावकों की छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने पीटीए की महाविद्यालय के विकास में अहम भूमिका को विस्तार से समझाते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी एक महत्वपूर्ण सलाहकारी निकाय के रूप में कार्य करती है।

पीटीए सचिव प्रो. गोपाल भारद्वाज ने भी कार्यकारिणी की संरचना और परिसर के विकास में इसके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।फिलहाल, अब नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अगली बैठक 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जिसमें अभिभावकों की भागीदारी की उम्मीद है।