Loading...

नाहन छावनी में रोटरी क्लब ने किया पौधारोपण, 100 पौधे किए रोपित

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के नाहन स्थित रोटरी नाहन सिरमौर हिट्स ने फर्स्ट पैरा के साथ मिलकर नाहन छावनी में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर अमरूद, नीम बेहड़ा, शहतूत, बौस, जामुन, आँवला, गुलमोहर के करीब 100 पौधे रोपित किये गये। कार्यक्रम की गुरुआत कर्नल भंडारी ने आर्मी स्कूल के एनसीसी इंटरेक्ट क्लब के छात्रों के साथ की।

इस अवसर पर विशेष रूप से 4 एयर बाईस मार्शल केके सांगर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर रोटरी नाहन, सिरमौर हिल्स के प्रधान अमित डाहरी ने पर्यावरण व पारिस्थितिक असंतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी लोगों से आहवाहन किया कि सर्वप्रथम पृथ्वी को बचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। सभी अपना कर्तव्य समझते हुए कम से कम एक पौधा रोपित करें।

इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य डा. एस. के. सबलोक, डा. सीएल शर्मा, पूर्व प्रधान राकेश थापा, शिवानी थापा, सचिन कुलदीप सिंह, एस. के. अत्री, अमित क्षेत्री। डा. विनय गुप्ता, अर्मी स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या भारद्वाज, सारिका धवन व इनरव्हील क्लासिक के सदस्य भी शामिल रहे। इस पौधा रोपण के लिए क्लब के चैयरमैन राजीव बंसल ने मुफ्त में पौधे उपलब्ध कराकर अपना योगदान दिया।