Loading...

नाहन डाइट में शुरू हुआ स्पेशल बच्चों के लिए तीन दिवसीय थेरापेटिक कैंप

Ankita • 27 Feb 2023 • 1 Min Read

कैंप में 50 दिव्यांग बच्चों के हिस्सा लेने की उम्मीद

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के डाइट संस्थान में तीन दिवसीय थेरापेटिक कैंप का शुभारंभ हुआ। इस कैंप की शुरुआत डाइट के प्रिंसिपल ऋषि पाल के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डाइट के प्रिंसिपल ऋषि पाल ने बताया कि यह कैंप समग्र शिक्षा के तहत आयोजित किया जा रहा है।

15 एजुकेशन ब्लॉक से 50 से अधिक स्पेशल बच्चों के उपचार हेतु आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में बच्चों का मानसिक विकास किए जाने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक कसरत और अपनी बात को कैसे समझे व समझाया जाए इसको लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह कैंप आईजीएमसी की स्पीच थैरेपिस्ट डॉक्टर अंकिता तथा समाज सेवा के अग्रणी रहने वाले चरणजीत सिंह सहित आस्था स्कूल के चिकित्सक नाजिम अहमद के द्वारा उपचारित किया जा रहा है। साथ ही यह कैंप प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. मनीष व डॉ. शिवानी की देखरेख में चलाया जा रहा है।

डाइट की प्रिंसिपल ऋषि पाल ने बताया कि मौजूदा समय जिला के 15 शिक्षा खंडो में दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल एजुकेटर भी है, जो बीच-बीच में इन दिव्यांग बच्चों से संपर्क भी करते रहते हैं। यह अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए जो भी बच्चों को जरूरत होती है उसे पूरा करते हैं।

इस कैंप में नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा देशभक्ति पर सिरमौरी नाटी के गीत गाए गए। तो वहीं डाइट प्रिंसिपल ऋषि पाल ने इन स्पेशल बच्चों की इच्छाशक्ति और उनके द्वारा जिस तरीके से हौसलों की उड़ान दी जा रही है उसको लेकर इनको शिक्षित व उपचारित करने वाले समाज देवों की प्रशंसा भी की।