Loading...

नाहन-दो सड़का में सिख संगतों ने लगाया लंगर और छबील

Ankita • 11 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन-दो सड़का में आज रविवार को गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन तथा मोहल्ला गोबिंद गढ़ की संगत द्वारा लंगर और छबील का आयोजन किया गया। यह लंगर सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और शाम को 6 बजे तक लगाया जाएगा।

बता दें कि लंगर व छबील का आयोजन खासतौर पर श्री हेमकुंट साहिब जाने वाली संगतों के लिए किया गया। इसके साथ ही अन्य संगतों ने भी लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।

सेवादारों ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक तकरीबन 1000 संगतों ने लंगर व छबील का प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर पप्पू सिंह, बिट्टू सिंह, रघुवीर सिंह, फौजा सिंह, प्रताप सिंह और अन्य सिख सेवादारों ने लंगर में सेवा करवाई।