Loading...

नाहन / नाहन नगर परिषद वार्ड आरक्षण का ड्रॉ 28 मार्च को

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Mar 2026 • 1 Min Read

टाउन हॉल में निकलेगा लॉट, 13 वार्डों में तय होगा आरक्षण

नाहन

नाहन नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण प्रक्रिया 28 मार्च को पूरी की जाएगी। उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एम.सी.) नाहन राजीव सांख्यन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण का निर्धारण 28 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे नगर परिषद के टाउन हॉल में ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा।

यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के अनुपालन में संपन्न होगी। जारी आदेश के मुताबिक, नाहन नगर परिषद के कुल 13 वार्डों में से एक वार्ड अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा शेष वार्डों में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया उपायुक्त सिरमौर द्वारा प्रदत्त प्राधिकृत शक्तियों के तहत संपन्न कराई जाएगी।

इस संबंध में सूचना जन साधारण के अवलोकन के लिए भी जारी कर दी गई है, ताकि इच्छुक नागरिक निर्धारित समय पर टाउन हॉल में उपस्थित रहकर आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें।

नगर परिषद चुनावों से पहले वार्ड आरक्षण की यह प्रक्रिया स्थानीय राजनीति और संभावित प्रत्याशियों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।