नाहन पुलिस ने चिट्टे सहित पांवटा का युवक किया गिरफ्तार
चिट्टे का नशा करने से 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन पुलिस की टीम ने पांवटा निवासी एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितिक निवासी वार्ड न. 10, देवी नगर, पावंटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, नाहन पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक के पास से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रितिक नामक युवक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.03 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।