Loading...

नाहन पुलिस ने दड़ा सट्टा लगवाते हुए दबोचा आरोपी, मामला दर्ज

Ankita • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

पुलिस थाना नाहन की टीम ने गश्त के दौरान खैरी बाजार के समीप एक व्यक्ति को सरेआम दड़ा सट्टा लगवाते हुए दबोचा है। आरोपी की पहचान अजीत सिंह निवासी मोहल्ला गोविन्द गढ़ नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि अजीत सिंह बनकला बाईफ्रिकेशन पर स्थित अपनी चिकन की दुकान के बाहर सरेआम दड़ा सट्टा लगवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी को सट्टा लगाते हुए धर दबोचा।

पुलिस की टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से दड़ा सट्टा की पर्चियों सहित कुल 2285 रूपए बरामद किये गए हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।