नाहन : सैनवाला-कौलांवालाभूड़ सड़क पर एक बाइक अनियंत्रित होकर मझाड़ा पुल से नीचे जा गिरी, जिसमें दो लोग घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार बाइक को अनूप चला रहा था, जबकि शशिकांत उसके साथ बाइक पर सवार था। बताया का रहा है कि बाइक तेज रफ्तार के चलाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते दोनों बाइक सवार पुल से नीचे जा गिरे। दोनों घायलों को नाहन लाया गया, जहां से चालक अनूप को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि शशिकांत का नाहन में उच्चाराधीन है। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि इस संदर्भ में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





