Loading...

नाहन बाजार में तबीयत बिगड़ने से नीचे गिरा बुजुर्ग, मौत

SAPNA THAKUR • 12 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

नाहन शहर के बड़ा चौक बाजार में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान बुजुर्ग अचानक नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को माजरा निवासी रमेश चंद 56 वर्ष नाहन शहर के बड़ा चौक बाजार में पहुंचे थे।

इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिस कारण वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और बुजुर्ग को उठाने का प्रयास किया गया परंतु शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची परंतु तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुका था। प्रथम दृष्टया से मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। खबर की पुष्टि एस एच ओ नाहन सदर थाना राजेश पाल ने की है।