Loading...

नाहन में कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ankita • 26 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

विधायक अजय सोलंकी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, उप निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड मेजर दीपक धवन, मेजर जनरल (सेवानिवृत) अतुल कौशिक, पाषर्द राकेश गर्ग के अलावा भूतिपूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।