नाहन में कार सवार व्यक्ति से अवैध शराब की 252 बोतलें बरामद, मामला दर्ज
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में पुलिस चौकी गुन्नू घाट की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से अवैध शराब की 252 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार गांव लुधियाना डा अंधेरी तहसील संगडाह, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गांव बोगरियां में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी HP71-9857 को देखा। कार में चालक भी मौजूद था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।
जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से देसी शराब 84 बोतलें , बियर 84 बोतलें तथा अँग्रेजी शराब 84 बोतलें बरामद हुई। लिहाजा आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।
