लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यवाही, चालान कर वसूला 1 लाख रुपये जुर्माना

SAPNA THAKUR | 27 दिसंबर 2022 at 5:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को नियमों की अवहेलना करने पर दुकानदारों के चालान काटे गए। इस दौरान एक लाख रुपए का जुर्माना भी दुकानदारों से वसूला गया। बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली एवं नगर परिषद नाहन की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली से नॉर्थ जोन डायरेक्टर की टीम व नगर परिषद नाहन ने शहर के मुख्य बाजारों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान दुकानदार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथीन समेत कोटपा अधिनियम का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाए गए। लिहाज़ा सिंगल यूज प्लास्टिक, प्रतिबंधित पॉलीथीन का प्रयोग करने वाले 8 दुकानदारों सहित प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पादक बेचने पर 2 दुकानदारों के चालान काटे गए। इसकी एवज में करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया हैं। वही विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही से दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुछ दुकानदारों ने तो इसकी भनक लगते ही दुकान के शटर तक डाउन कर दिए। उधर, नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजीव तोमर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी विभाग द्वारा यह कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]